Petarwar/Gomia: बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड में आजकल कुत्तों का आंतक है. वहां के ग्रामीणों का कहना है कि बोकारो और चास शहर से कुत्तों को उठाकर नगर निगम वाले पेटरवार के जंगलों में छोड़ दे रहे हैं. जिससे आवारा कुत्ते सहमे हुए हैं और लोगों पर हमला कर दे रहे हैं. इस संबंध में समाजसेवी रितेश सिन्हा ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि पेटवार के जंगल में इन दिनों पागल कुत्तों को लाकर छोड़ दिया जा रहा है. जिसकी सूचना बोकारो से लेकर अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को दी जा चुकी है, ताकि इन पागल कुत्तों के आतंक से ग्रामीणों को बचाया जा सके. दो महीने में अब तक करीब दर्जनों लोगों को पागल कुत्तों ने काट लिया है. ग्रामीणों में इतनी दहशत है कि घर से लाठी डंडा लेकर बाहर निकल रहे हैं. क्षेत्र के बच्चे भी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं.

लघुशंका करते युवक के गुप्तांग पर हमला
ताजा घटना 12 नवंबर की सुबह बुंडू पंचायत की है. वहां के ग्रामीण मोहम्मद खालिद अपने घर से बाहर लघुशंका करने के लिए निकले, तभी पागल कुत्ते ने उनके गुप्तांग पर हमला कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी रितेश सिन्हा ने पेटरवार स्थित सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज इंजेक्शन को दिलवाया. वही प्रशासनिक अधिकारियों से अपील कर कहा कि ग्रामीणों को इन पागल कुत्तों से निजात दिलाने के लिए जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए.
