Bokaro/Gomia: बोकारो जिला में करीब तीन महीने से डीएफओ साहब नहीं हैं. पूर्व डीएफओ रजनीश कुमार के तबादले के बाद अब तक किसी की पोस्टिंग बोकारो जिला में नहीं हुई है. इस बात की जानकारी शायद बोकारो जिला के हाथियों को भी हो गयी है. उनका तांडव लगातार जारी है. हाल ही में गोमिया के तिलैया पंचायत में हाथियों ने दो युवकों को कुचल दिया था.
अति सुदूरवर्ती क्षेत्र कुंदा पंचायत के खखंडा गांव में हाथियों का कहर जारी है. बीते रविवार की देर रात्रि एक हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया. घबराकर वो गांव में पहुच गया. इस दौरान कई घरों को उसने छति पहुंचायी. गांव की 60 वर्षीय महिला संझो देवी अपने घर में अकेली थी. घर के बाहर आवाज सुनकर वह जैसे ही दरवाजा खोली, की हाथी ने अपने सूढ पर लपेटकर ले गया और पैरों से कुचलकर मार डाला. बताते चले कि इससे पहले तिलैया पंचायत के पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो के पुत्र प्रकाश महतो एवं चरकू महतो की जान जंगली हाथियों ने ली है. महीना भी नहीं बीता और तीन लोगों की जान चली गई. आक्रोशित ग्रामीणों ने सांझो देवी के शव को सड़क पर रखकर हीरक रोड को जाम कर दिया है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन लोगों की जाने जा रही है और प्रशासन सोया हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि आखिर कब तक हम भी बेमौत मारे जाते रहेंगे.
