Bokaro : झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी और बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने विस्थापित आंदोलन के दौरान घायल हुए लोगों से बोकारो जनरल अस्पताल में मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने मृतक प्रेम कुमार महतो के परिवार के सदस्यों से भी मिलकर शोक व्यक्त किया।
सभी घायलों से एक-एक कर मिले और उनका हाल लिया। इसके बाद मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डा. विभूती जी से बात कर बेहतर से बेहतर इलाज करने का अनुरोध किया गया। दोनों नेताओं ने इस घटना की कड़ी निंदा की और प्रशासन की कार्रवाई की सराहना की ।दोनों ने जनता से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थिति को शांतिपूर्वक स्वीकार करें। पूरे मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में दे दिया गया था। इस पूरे मामले पर व्यक्तिगत रूप से नजर रख हुवे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर ही जिला प्रशासन ने वार्ता कराकर पीड़ित परिवार से बातचीत की और उन्हें 50 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान कराया। साथ ही घायलों का इलाज जारी है। रतनलाल मांझी और मंटू यादव ने कहा कि यह आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है। झामुमो की ओर से विस्थापितों के लिए पूर्व की नियोजन व्यवस्था को लागू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि भविष्य में उन्हें प्रदर्शन करने की जरूरत न पड़े। झामुमो नेता मंटू यादव ने कहा कि यह भविष्य में किसी और प्रेम कुमार महतो को शहीद नहीं होने दिया जाएगा।नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि बोकारो का सौहार्द जाति, धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे है और किसी भी हाल में इसे खराब नहीं किया जा सकता। उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस मौके केंद्रीय सदस्य बि के चौधरी, हसन इमाम अंसारी, मोहन मुर्मू, जयनारायण महतो,संजय केजरीवाल,प्रमोद तापड़िया, मिथुन मंडल, पवन बाबू केवट, शांति सोरेन, ममता देवी, दिनेश यादव, लालमोहन हेंब्रम,आकाश टुडू, फिरदौस अंसारी, फैयाज खान, रामदयाल सिंह, दिनेश बेसरा, दलो यादव, अजय हेंब्रम, सदानंद गोप, जलाल शाह, वीरू मुंडा, चंदन कुमार, रवि कुमार सिंह, संजय पांडे, फिरोज अंसारी, कलीम अंसारी, भारत यादव, अशोक हेंब्रम, संजय मुर्मू, सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।