Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे

    November 27, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
    • उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
    • धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे
    • सवा लाख कांड से ठंडा हुआ गोमिया का ‘गुप्त उद्योग’, ग्राहक और होटल दोनों हुए बे-रोजगार
    • डीएफओ विहीन बोकारो जिला के गोमिया में हाथियों का तांडव, दो युवकों के बाद अब महिला को पटक कर मारा
    • जिस विभाग के सचिव ने दी जजों को सहूलियत, उन्होंने कहा कि जैसा सीएम हेमंत कहते हैं, वैसा ही करती हूं…
    • स्थापना दिवस पर जजों की पार्टी में 8000 रुपए था एक डिनर प्लेट का रेट, 300 लोगों को परोसा गया, सुप्रीम कोर्ट के जजों के लिए की गयी प्राइवेट प्लेन की व्यवस्था, पूरा खर्च करीब एक करोड़
    • शहरों से लाकर पेटरवार में छोड़े गए कुत्तों का आंतक, लघुशंका करते युवक के गुप्तांग पर हमला, घायल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Yes Jharkhand
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Opinion
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Yes Jharkhand
    Home » जोहार… बूढ़ा पहाड़ की कर्मठ महिला मुखिया जी के साथ तीन साल बाद एक पूर्व डीसी की मुलाकात
    Garhwa

    जोहार… बूढ़ा पहाड़ की कर्मठ महिला मुखिया जी के साथ तीन साल बाद एक पूर्व डीसी की मुलाकात

    Yes JharkhandBy Yes JharkhandAugust 24, 2025Updated:August 31, 2025No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    By- Ramesh Gholap (IAS)

    – मेरे लिए  यह बहुत बड़ा सम्मान है और इसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा…

    जिंदगी में कुछ यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. इस तस्वीर में दिख रही महिला झारखंड के गढ़वा जिले के दशकों से घोर नक्सल प्रभावित रहे बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत की सम्मानित मुखिया श्रीमती बिंको टोप्पो जी हैं.

    कल ऑफिशियल कार्य से गढ़वा जिले में था. दो दिन पहले जब मेरे गढ़वा आने की सूचना किसी प्रकार बिंको टोप्पो तक पहुंची तो उन्होंने मुझे मैसेज कर मिलने की इच्छा जाहिर की थी. गढ़वा में प्रवास के दौरान शाम को परिसदन में वह अपने पिताजी और भाई के साथ आईं. पढ़ी लिखी, आदिवासी समाज की एक कर्मठ महिला जनप्रतिनिधि. उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, पेट का ऑपरेशन होने के कारण दर्द से वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं, पर उस हालात में भी अपने सारे दर्द भूलकर वह मुझे मिलने के लिए पहुंचीं थी.

    साथ में वह तस्वीर की फ्रेम लेकर आई थीं, जो उन्होंने 3 साल पहले गढ़वा से मेरे ट्रांसफर के उपरांत मुझे देने के लिए बनाई थी. मिलते ही भावुक होकर बोलीं, “सर, तीन साल पहले ही इस तस्वीर को आपके लिए बनवाया था. आपका तबादला हो गया, उस दिन फ्रेम वाले ने समय पर बनाकर नहीं दी, इसलिए आपको दे नहीं पाई थी. तब से कई बार सोचा कि रांची जाकर आपको यह तस्वीर दे दूं, लेकिन आ नहीं पाई.”

    जब मैंने फ़्रेम का कवर हटाने का अनुरोध किया और खोलकर देखा तो देखकर भावुकता के साथ पुरानी यादें भी ताज़ा हो गईं. आजादी के बाद पहली बार जिलाधिकारी के रूप में उस अति नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंचना, विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करना और जिस जगह पर कभी नक्सलियों की अदालत लगती थी उसी स्थान पर सरकार के निर्देश पर जनता दरबार का आयोजन कर लोगों से संवाद करना, बूढ़ा पहाड़ के लोगों को समाहरणालय लाकर उनके साथ मीटिंग करना जैसे कई यादें और स्मृतियां उस तस्वीर में जीवित थीं.

    मुझे याद है करीब एक घंटा जंगलों और नदियों से गुजरते हुए उस क्षेत्र में बाइक के माध्यम से डीसी, एसपी, कमांडेट समेत पूरा प्रशासन पहुंचा था. पूर्व की नक्सली गतिविधियों का साक्षी रहा वह इलाका अब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का साक्षी बनने जा रहा था. उसके उपरांत लगभग तीन महीने मैं वहां बतौर जिलाधिकारी रहा. इन तीन महीनों में पंचायत कर्मियों से लेकर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों तक और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से हर संभव कदम उठाने का प्रयास किया, जिससे इन लोगों के जीवन में परिवर्तन लाया जा सके.

    27 जनवरी, 2022 को जिला प्रशासन का प्रयास तब रंग लाया, जब राज्य के मुखिया, माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, आज़ादी के बाद एवं झारखंड बनने के उपरांत पहली बार स्वयं बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र पहुंचे. सैकड़ों आमजनों को योजनाओं के स्वीकृति पत्र बांटे कई योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन किया, प्रशासन के प्रयासों की प्रशंसा की और इस क्षेत्र के विकास के लिए ‘बूढ़ा पहाड़ डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ की भी शुरुआत की.

    गढ़वा जिलाधिकारी से तबादले के उपरांत आज भी इस जिले के कई लोग हमेशा मिलकर, फोन, मैसेज एवं अन्य माध्यम से पुरानी यादों को ताज़ा करते हैं और प्यार व आशीर्वाद देते रहते हैं. कल इस क्षेत्र भ्रमण में गढ़वा परिसदन में बिंको टोप्पो जी से जो संवाद हुआ, उन्होंने जो भावनाएं व्यक्त कीं और जो तस्वीर भेंट की वह मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और इसे मैं जीवन भर संजोकर रखूंगा.

    बिंको जी…

    “बूढ़ा पहाड़ जैसे क्षेत्र से विपरीत हालातों से लड़कर आपने जो उच्च शिक्षा प्राप्त की है और जनता के विकास के लिए जो मेहनत कर रही हैं, वह अवश्य रंग लाएगी. समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों का विकास करने की सरकार की सोच को धरातल पर उतारने में आप जैसी कर्मठ और जुझारू जनप्रतिनिधियों का ही बहुत बड़ा योगदान है. लड़ते रहिए, बूढ़ा पहाड़ जैसे क्षेत्र के लोगों के लिए, आप एक उम्मीद हैं. उस उम्मीद को बनाए रखिएगा. शुभकामनाएं और बूढ़ा पहाड़ की तमाम जनता को मेरी तरफ से जोहार.”

    Budha Pahad DC Development Garhwa Hemant Soren IAS Ramesh Gholap Naxalite Naxalite area आईएएस रमेश घोलप गढ़वा डीसी नक्सल क्षेत्र नक्सली बूढ़ा पहाड़ विकास हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Yes Jharkhand

    Related Posts

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे

    November 27, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और कांग्रेस का ऊहापोह

    January 9, 2020

    नासिक में बोले PM मोदी – युवाओं की शक्ति ने भारत को बनाया टॉप 5 इकॉनामी

    January 6, 2020

    INDI गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर खड़गे से मिले CM केजरीवाल, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

    January 10, 2020
    Don't Miss
    Bokaro

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    By Yes JharkhandDecember 2, 2025

    Bokaro: झारखंड में राज्य के लिए संघर्ष करने वालों को एक प्रमाण पत्र दिए जाने…

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे

    November 27, 2025

    सवा लाख कांड से ठंडा हुआ गोमिया का ‘गुप्त उद्योग’, ग्राहक और होटल दोनों हुए बे-रोजगार

    November 22, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Yes Jharkhand is your go-to source for comprehensive news coverage across Jharkhand. We deliver timely updates on politics, culture, sports, and more, ensuring you stay informed and engaged.

    Email Us: xxxxxxx@gmail.com
    Contact: 000000000

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे

    November 27, 2025

    सवा लाख कांड से ठंडा हुआ गोमिया का ‘गुप्त उद्योग’, ग्राहक और होटल दोनों हुए बे-रोजगार

    November 22, 2025

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे

    November 27, 2025

    सवा लाख कांड से ठंडा हुआ गोमिया का ‘गुप्त उद्योग’, ग्राहक और होटल दोनों हुए बे-रोजगार

    November 22, 2025
    © 2026 Yes Jharkhand. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.