Ranchi: झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह स्विट्जरलैंड में होने वाले प्रोग्रेसिव अलायंस के वार्षिक जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम में शामिल होंगी. कार्यक्रम शनिवार यानी 25 अक्टूबर को सुबह 9:15 से 10:45 बजे तक निर्धारित है. इस सत्र में दीपिका पांडे सिंह मलेशिया, ग्वाटेमाला, न्यूज़ीलैंड, डेनमार्क और तंजानिया की महिला नेताओं के साथ भाग लेंगी. इस कार्यक्रम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह “ऑनलाइन लैंगिक-आधारित हिंसा का मुकाबला करने के सबक” शीर्षक वाले पैनल में वक्ता के रूप में शामिल होंगी. यह कार्यक्रम प्रोग्रेसिव अलायंस के वार्षिक जेंडर इक्वेलिटी कॉन्फ्रेंस का हिस्सा है. इस कार्यक्रम में स्विट्जरलैंड की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी भी सहयोगी के रूप में शामिल हो रही है. सारा कार्यक्रम ल्यूसेर्न, स्विट्जरलैंड में आयोजित होगी.
यह है प्रोग्राम का उद्देश्य
पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य डीजिटल उतपीड़न के प्रति जागरुकता फैलाना है. खासकर डीजिटल प्लेटफ्रॉम पर महिला को निशाना बनाना है. विशेष रूप से यह कि डिजिटल सुरक्षा, संरक्षण और जवाबदेही को कैसे सशक्त बनाया जाए, साथ ही लोकतांत्रिक भागीदारी को बनाए रखा जाए. आयोजकों ने कहा है कि हम (दीपिका पांडे सिंह) आपके विचार विशेष रूप से जानना चाहेंगे कि राजनीति में महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन हिंसा के मुख्य कारण क्या हैं, राजनीतिक दल और संसदें इस दुर्व्यवहार को रोकने तथा पीड़ितों का समर्थन करने के लिए कौन से उपाय अपना सकती हैं, और अन्य क्षेत्रों के समकक्षों के साथ सहयोग के क्या अवसर मौजूद हैं.
