Gomia: बेरमों अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बशिष्ठ नारायण सिंह के नेतृत्व में रविवार की देर रात गोमिया में छापेमारी की गयी. गोमिया के सियारी पंचायत के बिछा टोली स्थित एक मकान से लगभग 80 किलो गांजा और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुआ. छापेमारी के दौरान मकान मालिक सुजीत कुमार साव मौके से फरार हो गया. छापेमारी अभियान पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गांजा बेचने के आरोप में जरीडीह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार तीन लोगों की निशानदेही पर छापेमारी की गई है. इस छापेमारी से कुछ घंटे पहले मादक पदार्थों की खरीद बिक्री की रोकथाम के लिए जरीडीह पुलिस अभियान चला रही थी. इसी दौरान एक किलो गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. उनसे पूछताछ पर एक युवक सोनू कुमार राय ने बताया कि गोमिया थाना क्षेत्र के बिछा टोली निवासी सुजीत कुमार साव बृहद पैमाने पर गांजा और अवैध शराब का कारोबार चला रहा है और वहीं से हमलोग गांजा लाकर बाजार में बेचते हैं. जिसके बाद बिना समय गवाएं उक्त युवक को लेकर गोमिया स्थित संबंधित तस्कर के मकान पर पहुंचा और मकान की घेराबंदी करते हुए छापेमारी अभियान चलाया. छापेमारी में उक्त मकान से 1-1 किलो के 80 पैकेट गांजा और पांच पेटी अवैध शराब और इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन जब्त किया गया है.
Trending
- आखिर सचिवालय में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है, आमंत्रण भेजा कर सरकार ने पत्रकारों को बुलाया और इंट्री बैन कर दी… हद है!
- पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
- आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
- कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
- जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
- 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
- आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
- उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
