Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द

    September 29, 2026

    आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

    September 27, 2026

    कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
    • आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
    • कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
    • जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
    • 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
    • आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
    • उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
    • धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Yes Jharkhand
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Opinion
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Yes Jharkhand
    Home » पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
    Lead News

    पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द

    - ASUMP के तहत 2025-26 में स्वीकृत मदों पर नहीं शुरू हुई टेंडर प्रक्रिया, केंद्र ने समयसीमा का हवाला देकर लिया फैसला; गृह मंत्रालय के पत्र से राज्य सरकार की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
    Yes JharkhandBy Yes JharkhandSeptember 29, 2026Updated:September 29, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi: केंद्र सरकार से वित्तीय मदद नहीं मिलने और झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने का आरोप लगाने वाले राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के दावों के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय की एक चिट्ठी ने नया सवाल खड़ा कर दिया है. गृह मंत्रालय ने झारखंड में पुलिस आधुनिकीकरण और उन्नयन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत कुछ योजनाओं को रद्द करने का फैसला लिया है. मंत्रालय ने इसके पीछे राज्य सरकार की ओर से निर्धारित समयसीमा में टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं किए जाने को वजह बताया है. केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से झारखंड के गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव और राज्य के पुलिस महानिदेशक को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि निर्धारित शर्तों का पालन नहीं होने के कारण संबंधित योजनाओं की मंजूरी रद्द की जा रही है.

    31 मार्च तक पूरी करनी थी खरीद प्रक्रिया

    गृह मंत्रालय के पत्र के मुताबिक, 14 अगस्त 2026 को ईमेल के माध्यम से सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के लिए स्वीकृत योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति मांगी गई थी. राज्यों से प्राप्त जानकारी की समीक्षा के दौरान पाया गया कि झारखंड ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ASUMP (पुलिस आधुनिकीकरण से संबंधित योजना) के तहत स्वीकृत कुछ मदों के लिए टेंडर प्रक्रिया तक शुरू नहीं की थी.

    मंत्रालय ने पत्र में याद दिलाया है कि योजना की मंजूरी देते समय ही स्पष्ट कर दिया गया था कि राज्य को 31 मार्च 2026 से पहले खरीद प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके बावजूद निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई नहीं की गई.

    राज्य ने भी समयसीमा में खरीद को बताया था असंभव

    केंद्र ने योजनाओं को रद्द करने से पहले राज्य सरकार को अपना पक्ष रखने का अवसर भी दिया था. गृह मंत्रालय ने 15 सितंबर 2026 को पत्र भेजकर पूछा था कि संबंधित योजनाओं की मंजूरी रद्द क्यों नहीं की जाए. इसके जवाब में झारखंड सरकार ने 18 सितंबर 2026 को अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ASUMP के तहत स्वीकृत मदों की खरीद प्रक्रिया को पहले से मंजूर बजट सीमा और निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना संभव नहीं है. राज्य सरकार के इस जवाब और उपलब्ध तथ्यों पर विचार करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन योजनाओं की मंजूरी रद्द करने का निर्णय लिया, जिनके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं की गई थी.

    महिला पुलिस कर्मियों के लिए बनाना था शौचालय

    जिस योजना को रद्द किया गया है उसके तहत पूरे राज्य भर में करीब 10 करोड़ की लागत से महिला पुलिस कर्मियों के लिए शौचालय बनाने की योजना थी. लेकिन राज्य सरकार की तरफ से केंद्र सरकार को उनकी शर्तों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया नहीं जारी किया गया. जिसकी वजह से एक कारण बताओं नोटिस जारी करते हुए केंद्र सरकार ने पूछा कि क्यों नहीं योजना रद्द कर दी जाए. जिसके जवाब में झारखंड सरकार की तरफ से कहा गया कि केंद्र की शर्तों को मनाना संभव नहीं है. इस जवाब के बाद केंद्र सरकार ने पूरी योजना को ही रद्द कर दी.

    वित्तीय मदद के दावों के बीच जवाबदेही का सवाल

    केंद्र और झारखंड सरकार के बीच वित्तीय सहायता को लेकर जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच यह पत्र प्रशासनिक जवाबदेही का महत्वपूर्ण मुद्दा सामने लाता है. एक ओर राज्य सरकार केंद्र से पर्याप्त वित्तीय सहायता नहीं मिलने की बात कहती रही है, वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय के पत्र में स्वीकृत राशि से जुड़ी योजनाओं के समय पर क्रियान्वयन नहीं होने का उल्लेख है. सवाल यह है कि जब केंद्र से स्वीकृत राशि के उपयोग के लिए समयसीमा निर्धारित थी, तो राज्य के संबंधित विभागों ने समय पर टेंडर प्रक्रिया क्यों नहीं शुरू की? इसका जवाब मिलने पर ही यह स्पष्ट होगा कि पुलिस आधुनिकीकरण की योजनाओं में देरी के लिए जिम्मेदारी किस स्तर पर तय होती है.

    ASUMP Central Government Government Schemes Jharkhand Government Jharkhand Home Department Jharkhand News Jharkhand Police Ministry of Home Affairs Police Funding Police Infrastructure Police Modernisation Scheme Police Modernization Police Toilets Radhakrishna Kishore Ranchi Tender Process Women Police Personnel
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Yes Jharkhand
    • Website

    Related Posts

    आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

    September 27, 2026

    कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?

    September 18, 2026

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और कांग्रेस का ऊहापोह

    January 9, 2020

    नासिक में बोले PM मोदी – युवाओं की शक्ति ने भारत को बनाया टॉप 5 इकॉनामी

    January 6, 2020

    पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द

    September 29, 2026

    INDI गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर खड़गे से मिले CM केजरीवाल, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

    January 10, 2020
    Don't Miss
    Lead News

    पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द

    By Yes JharkhandSeptember 29, 2026

    Ranchi: केंद्र सरकार से वित्तीय मदद नहीं मिलने और झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किए…

    आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

    September 27, 2026

    कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?

    September 18, 2026

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Yes Jharkhand is your go-to source for comprehensive news coverage across Jharkhand. We deliver timely updates on politics, culture, sports, and more, ensuring you stay informed and engaged.

    Email Us: xxxxxxx@gmail.com
    Contact: 000000000

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द

    September 29, 2026

    आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित

    September 27, 2026

    कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?

    September 18, 2026

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026
    © 2026 Yes Jharkhand. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.