Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
    • 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
    • आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
    • उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
    • धनबाद कोल स्कैमः काले कारोबार का पर्दाफाश तो बाबूलाल ने किया, लेकिन यह बताने से उन्हें परहेज है कि वो आखिर कोल टायकून एलबी सिंह के साथ क्या कर रहे थे
    • सवा लाख कांड से ठंडा हुआ गोमिया का ‘गुप्त उद्योग’, ग्राहक और होटल दोनों हुए बे-रोजगार
    • डीएफओ विहीन बोकारो जिला के गोमिया में हाथियों का तांडव, दो युवकों के बाद अब महिला को पटक कर मारा
    • जिस विभाग के सचिव ने दी जजों को सहूलियत, उन्होंने कहा कि जैसा सीएम हेमंत कहते हैं, वैसा ही करती हूं…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Yes Jharkhand
    • Home
    • Jharkhand
      • Bokaro
      • Chatra
      • Deoghar
      • Dhanbad
      • Dumka
      • East Singhbhum
      • Garhwa
      • Giridih
      • Godda
      • Gumla
        • Hazaribagh
        • Jamtara
        • Khunti
        • Koderma
        • Latehar
        • Lohardaga
        • Pakur
        • Palamu
        • Ramgarh
        • Ranchi
        • Sahibganj
        • Saraikela Kharsawan
    • Bihar
    • Uttar Pradesh
    • Opinion
    • About Us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions
      • Contact Us
    Yes Jharkhand
    Home » The Most Eligible IAS of Jharkhand @Avinash Kumar… नहीं बनेंगे मुख्य सचिव! जानते हैं काहे… ई चार कारणों की वजह से
    Jharkhand

    The Most Eligible IAS of Jharkhand @Avinash Kumar… नहीं बनेंगे मुख्य सचिव! जानते हैं काहे… ई चार कारणों की वजह से

    Yes JharkhandBy Yes JharkhandSeptember 10, 2025Updated:September 11, 2025No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Veer Vast (AKJ)

    Ranchi:  आज यानी 10 सितंबर के ठीक 20 दिनों के बाद झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी रिटायर हो रही हैं. तीस सितंबर को उनका बतौर सीएस कार्यकाल का आखिरी दिन होगा. ऐसे में ब्यूरोक्रेसी के अलावा राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम हो गयी है कि सूबे का दूसरा सीएस कौन होगा? हालांकि मुख्य सचिव बनने के लिए चार आईएएस अधिकारी प्रभावी रूप से दावेदार हैं. इनमें से दो फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. इनमें निधी खरे और शैलेश सिंह शामिल हैं. शैलेश सिंह 30/03/2026 को और निधी खरे 28/02/2028 को रिटायर हो रहे हैं. बाकी झारखंड में कार्यरत अजय कुमार और वंदना डाडेल का भी नाम सीएस के लिए सामने आ जाए तो अचरच की बात नहीं होगी. लेकिन इन सबों के बीच जो सबसे प्रबल दावेदार जो हैं, वो हैं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अविनाश कुमार. जिनकी गिनती अभी झारखंड के सबसे पवरफुल अधिकारियों में होती है. इस मामले पर राजनीति से जुड़े लोगों के अलावा कई ब्यूरोक्रेस्ट से भी बात हुई. सभी इस कन्फ्यूजन में हैं कि अविनाश कुमार सीएस बनेंगे या नहीं. या फिर कोई ऐसा रास्ता तलाशा जाएगा, जिससे पावर भी हाथ में रहे और सत्ता की पूरी बागडोर भी. समीकरण तमाम हैं. फिलहाल कयासों का दौर जारी है.

    First Option- अलका तिवारी को मिल जाए एक्सटेंशन

    पावर भी हाथ में रहे और सत्ता की पूरी बागडोर भी. इसके लिए सबसे माकूल तरीका यह होगा कि अलका तिवारी को बतौर सीएस एक्सटेंशन मिल जाए. इससे फिलहाल जो राजनीतिक और ब्यूरोक्रेट समीकरण झारखंड में बना हुआ है, वो बना रहेगा. अविनाश कुमार सीएमओ में ऐसे ही एक्टिव रह पाएंगे, जैसे फिलहाल हैं. किसी तरह का कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. इतना हो सकता है कि चुनिंदा विभागों के सचिवों का तबादला हो जाए.

    Second Option: निधी खरे या शैलेश सिंह झारखंड के मुख्य सचिव हो जाए

    इसे सेकेंड ऑपशन तो कह सकते हैं, लेकिन ऐसा होना, ना होने के बराबर ही है. दरअसल निधी खरे का झारखंड से भोग भंग उसी वक्त हो गया था, जब उनके पति और सीनियर आईएएस रिटायर अमित खरे को झारखंड का सीएस नहीं बनाया गया था. ऐसा होने के बाद अमित खरे दिल्ली चले गए और कई विभागों के सचिव का पदभार संभालने के बाद रिटायर हो गए. अभी वो पीएमओ की सलाहकार समिति में कार्यरत हैं. निधी खरे भी केंद्र सरकार के प्रमुख विभागों में से एक खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव का प्रभार निभा रही हैं. झारखंड की फिलहाल की राजनीति से उनका सरोकार शायद ही किसी से छिपा है. अगर शैलेश सिंह पर झारखंड सरकार भरोसा जताती है, तो भी कई तरह की दुश्वारियां दिख रही हैं. इसलिए इस ऑपशन से निःसंदेह दूरी बनायी जाएगी.

    Third Option: अजय कुमार या वंदना डाडेल को मिले कमान, बाकी निगाहबंदी अविनाश कुमार की

    कई लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग के सचिव अजय कुमार या फिर गृह विभाग की सचिव वंदना डाडेल (वंदना डाडेल एक जनवरी से एसीएस रैंक में प्रन्नोत हो जाएंगी) को सीएस का जिम्मा देने की कोशिश हो सकती है. ऐसा करने से झारखंड की मौजूदा राजनीतिक स्थिति कायम रहेगी और बहुत ज्यादा फेरबदल की जरूरत भी नहीं होगी. अगर वंदना डाडेल या अजय कुमार सीएस बनते हैं तो सीएमओ का आबो-हवा ऐसी ही रहेगी, जैसी फिलहाल है. आसान भाषा में इसे All situation will be in control कह सकते हैं.

    Fourth Option: दो साल किसी तरह समय निकले, बाद में अविनाश की हो सीएस ऑफिस में इंट्री, लग सकती है इनमें से किसी दो आईएएस की लॉटरी

    चौथे ऑपशन पर सरकार और उनके सिपहसलार काफी मजबूती से काम कर रहे हैं. इस ऑपशन में शर्त सिर्फ इस बात की है कि किसी भी तरह दो साल तक सीएस का पद किसी ऐसे को देकर टाला जा सके, जिससे सांप भी मरे और लाठी भी ना टूटे. अब ऐसे में सीएस की कुर्सी पर कौन रहेगा, यह मेगा माइंड कहलाने वाले कुमार साहब ही डीसाइड कर सकते हैं. अभी अविनाश कुमार को रिटायर होने में चार साल हैं. इससे भी जरूरी बात यह है कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल भी चार सालों का है. ऐसे में अविनाश कुमार के पास काफी समय है, वो पहला दो साल पावर मशल्स बनकर सीएमओ में कायम रह सकेंगे और फिर आराम से दो साल तक सीएस की कुर्सी पर काबिज रह सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो झारखंड के दो आईएएस जो फिलहाल सरकार के काफी करीबी हैं, उनकी लॉटरी लग सकती है. इनमें पहला नाम झारखंड के प्रमुख विभागों का जिम्मा संभाल रहे अरवाराज कमल का या फिर मौजूदा रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री का है. दोनों की नजदीकी फिलहाल झारखंड सरकार से कैसी है, इस बात को ध्यान में रखकर ऐसा कहा जा रहा है. दोनों में से कोई एक आने वाले दिनों में सीएमओ का कामकाज संभाल सकते हैं.

    Ajay Kumar Alka Tiwari Arwaraj Kamal Avinash Kumar Bureaucrest Chief Secretary CMO CS Hemant Soren IAS Jharkhand Jharkhand News Manjunath Bhajantri Nidhi Khare Shailesh Kumar Vandana Dadel अजय कुमार अरवाराज कामल अलका तिवारी अविनाश कुमार आईएएस झारखंड झारखंड न्यूज निधी खरे ब्यूरोक्रेस्ट मंजूनाथ भजंत्री मुख्य सचिव वंदना डाडेल शैलेश कुमार सीएमओ सीएस हेमंत सोरेन
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Yes Jharkhand
    • Website

    Related Posts

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    Leave A Reply Cancel Reply

    Top Posts

    राम मंदिर के उद्घाटन समारोह और कांग्रेस का ऊहापोह

    January 9, 2020

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    नासिक में बोले PM मोदी – युवाओं की शक्ति ने भारत को बनाया टॉप 5 इकॉनामी

    January 6, 2020

    INDI गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे पर खड़गे से मिले CM केजरीवाल, राहुल गांधी भी रहे मौजूद

    January 10, 2020
    Don't Miss
    India

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    By Yes JharkhandMarch 6, 2026

    2 करोड़ का फव्वारा, ढाई करोड़ का गार्डेन शीश महल की शान को बढ़ाएगा Ranchi:…

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Subscribe to Updates

    Get the latest Political news from The Pulse of Politics.

    About Us

    Yes Jharkhand is your go-to source for comprehensive news coverage across Jharkhand. We deliver timely updates on politics, culture, sports, and more, ensuring you stay informed and engaged.

    Email Us: xxxxxxx@gmail.com
    Contact: 000000000

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025

    जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव

    March 6, 2026

    100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास

    February 27, 2026

    आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट

    December 2, 2025

    उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला

    November 28, 2025
    © 2026 Yes Jharkhand. Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
    • Home
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.