Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आखिर सचिवालय में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है, आमंत्रण भेजा कर सरकार ने पत्रकारों को बुलाया और इंट्री बैन कर दी… हद है!
- पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
- आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
- कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
- जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
- 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
- आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
- उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
Author: Yes Jharkhand
Bermo: भाकपा माओवादी सेंट्रल कमेटी सदस्य तथा एक करोड़ का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन उर्फ प्रवेश, सैक सदस्य 25 लाख का इनामी रघुनाथ हेंब्रम उर्फ चंचल और दस लाख का इनामी जोनल कमांडर बिरसेन गंझू इनकाउंटर में मारा गया. हजारीबाग के गोरहर में सीआरपीएफ कोबरा 209 बटालियन और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ मुठभेड़ में सभी मारे गए.मुठभेड़ में तीन एके 47 भी बरामद किए गए.मुठभेड़ में रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ़ चंचल तथा बिरसेन गंझू की मौत के साथ ही बोकारो जिला के झुमरा पहाड़ और गिरिडीह जिला के पारसनाथ के पहाड़ से सक्रिय नक्सलियों का सफाया हो चुका है.
Ranchi: न्यायिक दंडाधिकारी मनीष मिश्रा की अदालत ने चेक बाउंस से जुड़े दो मामलों में बोकारो स्टील सिटी के उकरीद बस्ती निवासी हुसैन अली (पिता– मो. खलील अंसारी) को दोषी करार देते हुए कड़ी कार्रवाई की है. अदालत ने आरोपी को दोनों मामलों में छह-छह महीने की कैद की सजा सुनाई है. हुसैन अली, जो चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) में इंजीनियर हैं, पर अदालत ने 1.40 लाख रुपये का हर्जाना भी लगाया है. तय समय में हर्जाना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त चार महीने की सजा भुगतनी होगी. यह फैसला हिंदपीढ़ी की रहने वाली शरजील साबा की ओर से…
Bermo : डीवीसी के 500 मेगावाट क्षमता वाले बोकारो थर्मल ए पावर प्लांट ने पिछले महीने अगस्त में प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) मामले में केंद्रीय क्षेत्र के थर्मल पावर प्लांटों के टॉप 25 में चौथा स्थान प्राप्त किया है. टॉप 25 थर्मल पावर प्लांटों में डीवीसी के चार पावर प्लांट मेजिया,कोडरमा एवं रघुनाथपुर भी शामिल हैं. अगस्त माह में 500 मेगावाट वाले बोकारो थर्मल ए पावर प्लांट का पीएलएफ 81.98 प्रतिशत रहा. जबकि 2340 मेगावाट वाले मेजिया का 75.24 फीसदी,1000 मेगावाट वाले कोडरमा का 73.26 तथा 12 सौ मेगावाट वाले रघुनाथपुर पावर प्लांट का 70.12 फीसदी पीएलएफ रहा. क्या…
– नेतरहाट आवासीय विद्यालय होगा को-एजुकेशन Ranchi: झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है. इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं और इसके मिल रहे सकारात्मक परिणाम शिक्षा व्यवस्था को और उत्कृष्ट बनाने के लिए हमें प्रेरित कर रही है. हमारी कोशिश शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण-सह-मेधा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना और झारखंड ई- शिक्षा महोत्सव 2025 का शुभारंभ किया. राज्य को…
-‘ॐ यान्तु देवगणा: सर्वे पूजामादाय मामकीम्। इष्टकामसमृद्धयर्थं पुनर्अपि पुनरागमनाय च के।।‘ अर्थ- ‘हे देवों के गण, मेरी पूजा स्वीकार करके अपने स्थान पर जाएं, और मेरे मनोरथों की पूर्ति के लिए पुनः पधारें’ Gomia: हर साल की तरह इस साल भी स्वांग कोलियरी के 1/C कॉलोनी में काफी भव्य तरीके के गणेश पूजा का आयोजन किया गया. सोमवार यानी आज मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम को संपन्न किया गया. विसर्जन के पहले कई तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. विसर्जन से पहले हुए आयोजन में मुख्य रूप से महिलाओं और बच्चों ने खूब बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. इस पूरे पूजा…
Gomia: ऊपर लिखा शीर्षक शायद अजीब लग रहा हो. शायद इसे फूहरपन की नजरों से भी पढ़ा जाए. लेकिन जो लिखा गया है, वो सौ आना सच है. जीं हां, बोकारो जिला के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र में सालों पहले ब्याही गयी 35 साल की साजदा खातून एक बार फिर से प्यार में पड़ गयी हैं. इस बार जिनसे उनकी आंखें चार हुई हैं, वो कोई और नहीं बल्कि उनके समधी हैं. जीं हां, ठीक सुना आपने, साजदा खातून अपने समधी सहादत अंसारी को अपना दिल दे बैठी हैं. सहादत अंसारी विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गालोवार गांव के निवासी हैं.…
Kumar Vijay Bokaro/Gomia: एक बार फिर से yesjharkhsnd.com की खबर का सर हुआ है. शनिवार यानी 30 अगस्त को yesjharkhand.com ने “डीसी साहब! जरा गौर फरमाइए, मुखिया ने पांच हजार में दिया पीएम आवास का फॉर्म, लाभुक को मिला जलमिनार का पैसा, अब तगादा, बहस और झगड़ा शुरू” शीर्षक खबरल का प्रकाशन किया था. जिसके बाद बोकारो प्रशासन हरकत में आया. yesjharkhsnd.com से हुई बाचीत में बोकारो डीसी अजय नाथ झा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है. पूरे मामले को सही तरीके से जानने के लिए जांच की जाएगी. जांच में बाद ही प्रशासन किसी निर्णय…
Ranchi: रांची CBI की विशेष कोर्ट ने पूर्व मंत्री एनोस एक्का उनकी पत्नी मेनन एक्का और रांची के पूर्व LRDC कार्तिक प्रभात समेत अन्य को पहले ही दोषी करार दिया था. अब इन दोषियों को CBI की विशेष कोर्ट की तरफ से फैसला सुना दिया गया है. कोर्ट के फैसले के मुताबिक सभी दोषियों को सात साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई गयी है. साथ ही कोर्ट ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है. जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर सभी को 1-1 साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. CNT एक्ट का उल्लंघन कर जमीन की खरीद बिक्री के…
Veer Vats Ranchi: बीते 25 जुलाई को रांची के चुटिया थाने में अरगोड़ा के तीन तत्कालीन सीओ, दो सीआई, राजस्वकर्मी समेक कई लोगों पर जमीन फर्जीवाड़े को लेकर FIR दर्ज हुआ था. FIR में अंचलाधिकारी रवींद्र कुमार, अरविंद कुमार ओझा, सुमन कुमार सौरभ के अलावा अंचल निरीक्षक (सीआइ) कमलकांत वर्मा, अनिल कुमार गुप्ता और राजस्व कर्मचारी सुनील मिंज व मनोरथ भगत शामिल हैं. FIR में सरकारी कर्मियों के अलावा चुटिया के महादेव मंडा निवासी रवि गोप, नवनीत महतो, आयुष महतो, रवि गोप की पत्नी लक्ष्मी देवी, नवनीत महतो की पत्नी बीना देवी और अन्य अज्ञात सरकारी कर्मी शामिल हैं. लेकिन…
Kumar Vijay Bokaro/Gomia: झारखंड में चल रही सरकारी योजनाओं का सोशल ऑडिट करना मुश्किल नहीं बल्कि नामुमकिन है. लेकिन कुछ ऐसे उदाहरण मिल जाते हैं, जिससे आप राज्य में चल रही सरकारी योजनाओं का हाल बखूबी जान सकते हैं. आज बात होगी बोकारो जिले के गोमिया प्रखंड की. जहां कागजों पर ग्राम सभा का आयोजन होता है. मनमाने तरीके से बिना उपस्थिति के ही लाभुक समिति का गठन कर लिया जाता है, साथ-ही-साथ समिति का अध्यक्ष भी चुन लिया जाता है. सारा काम कागजों पर हो रहा है. वरना जो लाभुक समिति की अध्यक्ष है, भला उसे कैसे नहीं…