Subscribe to Updates
Get the latest Poli news from FooBar about art, design and business.
- आखिर सचिवालय में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है, आमंत्रण भेजा कर सरकार ने पत्रकारों को बुलाया और इंट्री बैन कर दी… हद है!
- पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
- आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
- कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
- जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
- 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
- आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
- उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
Author: Yes Jharkhand
Veer Vats (AKJ) Ranchi: झारखंड में स्थापना दिवस काफी धूम-धाम से मनाया जा रहा है. रांची के मोरहाबादी से लेकर झारखंड के सभी जिलों में उत्सव देखा जा रहा है. जाहिर है इन सभी चीजों के लिए राज्य सरकार के खजाने से खर्च की व्यव्स्था की गयी थी. ऐसा होना स्वाभाविक भी है. राज्य सरकार की तरफ से न्यायपालिका खेमे के लिए भी रांची में स्थापना दिवस के मौके पर काफी भव्य व्यवस्था की गयी थी. रांची के मशहूर होटल बीएनआर में सारी तैयारी की गयी थी. व्यवस्था 14 नवंबर रात की थी. समारोह की भव्यता इस बात से समझी…
Petarwar/Gomia: बोकारो जिला के पेटरवार प्रखंड में आजकल कुत्तों का आंतक है. वहां के ग्रामीणों का कहना है कि बोकारो और चास शहर से कुत्तों को उठाकर नगर निगम वाले पेटरवार के जंगलों में छोड़ दे रहे हैं. जिससे आवारा कुत्ते सहमे हुए हैं और लोगों पर हमला कर दे रहे हैं. इस संबंध में समाजसेवी रितेश सिन्हा ने फोन पर जानकारी देते हुए कहा कि पेटवार के जंगल में इन दिनों पागल कुत्तों को लाकर छोड़ दिया जा रहा है. जिसकी सूचना बोकारो से लेकर अनुमंडल स्तर के अधिकारियों को दी जा चुकी है, ताकि इन पागल कुत्तों के…
Bermo : बोकारो जिले के अत्यंत संवेदनशील और नक्सल प्रभावित जगेश्वर विहार थाना में पिछले चार महीने से स्थायी थाना प्रभारी की पदस्थापना नहीं हो पाई है. जिससे थाना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जगेश्वर विहार थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा को हटाए जाने के बाद से थाना पिछले चार माह से स्थायी थानेदार से वंचित है. थाना प्रभारी परमानंद कुमार मेहरा को हटाए जाने के बाद स्थायी तौर पर थाना प्रभारी की पदस्थापना करने की बजाय महुआटांड़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा को ही जगेश्वर विहार थाना का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया…
Gomia: बोकारो जिला के बेरमो अनुमंडल के गोमिया प्रखंड के अति सुदूरवर्ती क्षेत्र तिलैया पंचायत में बीते 10 नवंबर की रात हाथियों ने खूब आतंक मचाया. रात के करीब आठ बजे पूर्व मुखिया बालेश्वर महतो के बेटे 32 वर्षीय प्रकाश महतो उर्फ मट्टू एवं स्वर्गीय टोकन महतो के बेटे 37 वर्षीय चरकू महतो दोनों को हाथियों ने कुचल दिया. बताया जा रहा है कि दोनों चाय की टपरी पर गए थे, तभी अचानक 40 से 45 हाथियों का झुंड वहां आ धमका और दोनों युवक हाथियों के झुंड की चपेट में आ गए. जहां हाथियों ने अपने पैर से दबाकर…
Bermo: बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. डीवीसी के पुनर्वासित गांव नया बस्ती में शनिवार की रात्रि सोई हुई अवस्था में बगल में ही सोये पत्नी को पति ने सिर पर हथौड़ा मारकर और बाद में चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. घटना शनिवार रात्रि लगभग ढ़ाई बजे की बतायी जा रही है. घटना के समय मृतका के तीन छोटे-छोटे बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि नया बस्ती स्थित के रहनेवाला 35 वर्षीय रुपेश यादव अपनी 30 वर्षीय पत्नी झालो…
Ranchi: बाबूलाल मरांडी झारखंड के ब्यूरोक्रेसी पर लगातार हमलावर हैं. शनिवार शाम को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर धनबाद के डीसी आईएएस आदित्य रंजन के बारे लिखा. उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि कैसे सरकार आईएएस आदित्य रंजन पर मेहरबान है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर क्यों सरकार उन्हें धनबाद डीसी के साथ आईटी निदेशक के पद भार पर भी बरकरार रखे हुए है. वहीं अब बाबूलाल ने एक ऐसे अधिकारी के बारे लिखा है जो तीन जिलों के डीएफओ के साथ दो जिले के सीएफ भी हैं. पढ़िए क्या कह रहे हैं बाबूलाल मरांडी. माननीय मुख्यमंत्री हेमंत…
Ranchi: अपने शुरुआती करियर से ही आईएएस आदित्य रंजन विवादों में रहे हैं. वो किसी जिले के एसडीएम हो, डीडीसी या फिर डीसी हमेशा से वो खबरों के बाजार में बने रहते हैं. एक बड़े जिले में अस्पताल बनाने से लेकर तमाम मामलों में उनका नाम आता रहा है. लेकिन जब से वो धनबाद डीसी बने हैं, वो हाई प्रोफाइल नेताओं के निशाने पर हैं. इससे पहले भी बाबूलाल मरांडी ने आदित्य रंजन के खिलाफ जांच के लिए सीएम हेमंत सोरेने को चिट्ठी लिखी थी. लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ है. एक बार फिर से बाबूलाल मरांडी आदित्य…
Sanjay Bermo: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को राज्य का नया प्रभारी पुलिस महानिदेशक (DGP) नियुक्त कर एक ऐतिहासिक फैसला लिया है. इस नियुक्ति के साथ ही तदाशा मिश्रा झारखंड पुलिस बल की कमान संभालने वाली राज्य की पहली महिला डीजीपी बन गई हैं. पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के स्वैच्छिक त्यागपत्र के बाद, आईपीएस प्रशांत सिंह और मानविंदर सिंह भाटिया जैसे नामों की रेस में अचानक तदाशा मिश्रा का नाम आगे आना और नोटिफिकेशन जारी होना, सभी अटकलों पर विराम लगा गया. वर्तमान में वो एडीजीपी (विशेष शाखा) में सचिव के पद…
Ranchi: मंगलवार देर शाम से ही झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा की बात चर्चा बनी हुई है. हालांकि अभी तक किसी तरह की कोई अधिकारिक घोषणा राज्य सरकार की तरफ से नहीं की गयी है. इस बीच एक और खबर की चर्चा आम हो रही है कि डीजीपी के रीडर गणेश सिंह को एसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि इस मामले पर भी कोई पुलिस का बड़ा अधिकारी बयान नहीं दे रहा है. टीम ने जब एसीबी के डीआईजी चंदन सिन्हा को फोन कर मामले पर जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया. अगर उनके…
Ranchi: पुलिस खेमे, ब्यूरोक्रेट, राजनीतिक गलियारे समेत सोशल मीडिया में चर्चा का बाजार गर्म है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन इस बात अधिकारिक पुष्टि कोई नहीं कर रहा है. इस मामले पर जब गृह सचिव वंदना डाडेल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो वाहर हैं. बताया जा रहा है कि मंगलवार के देर शाम अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दिया है. लेकिन सुबह किसी अखबार में भी इस बात की पुष्टि नहीं थी. ना ही मीडिया हाउस के ऑनलाइन संस्करण पर यह खबर है. लेकिन चर्चा का बाजार…