Bokaro: बोकारो डीसी अजय नाथ झा के निर्देश पर जरीडीह थाना के जैनामोड़ चौक के समीप मेन रोड पर अवैध रूप से कोयला लेकर जा रहे 2 ट्रक को माइनिंग पदाधिकारियों की टीम के द्वारा रात्रि तीन बजे पकड़ा. कागजात की जांच करने के बाद दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया. जब्त ट्रकों को जरीडीह थाना को सुपुर्द कर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. दोनों ट्रक चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जब्ती अभियान में खान निरीक्षक सीताराम टुडू, खान निरीक्षक अजय कुमार महतो और पुलिस बल मौजूद थे. दोनों ट्रकों में अवैध कोयला लदा था. ट्रक पेटरवार थाना क्षेत्र से निकाले गए थे. डीसी के निर्देश पर पकड़े गए दोनों ट्रकों की जब्ती से स्पष्ट हो गया है कि जिले के विभिन्न थानों से अवैध कोयला का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है.
Trending
- आखिर सचिवालय में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है, आमंत्रण भेजा कर सरकार ने पत्रकारों को बुलाया और इंट्री बैन कर दी… हद है!
- पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
- आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
- कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
- जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
- 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
- आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
- उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
