New Delhi: फरवरी के महीने में दिल्ली, असम, गाजियाबाद, बंगाल की खाड़ी में भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप के इन झटकों ने हर किसी को डरा दिया. इन भूकंप का डर लोगों के जेहन से निकलने से पहले ही नेपाल और पाकिस्तान में भी भूकंप आ गया, जिससे लोग और सहम गए. भूकंप के झटके नेपाल के अलावा बिहार के कई जिलों में भी महसूस किए गए. जहां नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 रही. वहीं आज सुबह 05.14 बजे पाकिस्तान में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 थी. नेपाल और पाकिस्तान में आए भूकंप ने भारत के लोगों को फिर से डरा दिया है. नेपाल के भूकंप की खबर जैसे ही लोगों तक पहुंची वैसे ही लोगों को नेपाल के उस विनाशकारी भूकंप की याद आ गई, जिसने नेपाल में भारी तबाही मचाई थी.
Trending
- आखिर सचिवालय में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के जाने पर पाबंदी है, आमंत्रण भेजा कर सरकार ने पत्रकारों को बुलाया और इंट्री बैन कर दी… हद है!
- पुलिस आधुनिकीकरण की राशि पर केंद्र का ब्रेक, झारखंड की योजनाओं की मंजूरी रद्द
- आगामी चित्रगुप्त पूजा को लेकर तैयारी बैठक आयोजित
- कौन है सरायकेला जिले के काले कारोबार का ‘अघोषित संरक्षक’?
- जनता जूझे रोजी-रोटी के संघर्ष में, सीएम हेमंत बसेंगे 100 करोड़ के शीश महल मेंः प्रतुल शाह देव
- 100 करोड़ से ज्यादा का बनने वाला है CM का शीशमहल, भवन निर्माण विभाग ने दी स्वीकृति, कैबिनेट से हुआ पास
- आरोपः बोकारो के कसमार में आंदोलनकारियों के बीच बंटने वाले प्रमाण पत्र की लिस्ट में आधे से ज्यादा फर्जी, मंत्री योगेंद्र आज बांटेंगे सर्टिफीकेट
- उल्लंघनः बोकारो में CID जांच के दायरे वाले दरोगा शैलेन्द्र पासवान को बनाया थानेदार, दो इंस्पैक्टर का बिना आईजी के अनुमोदन के तबादला
