Meerut: हरिद्धार गंगा स्नान के लिए जा रहे युवकों की बाइक में सरिया लदे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक सवार दो युवक उछलकर सड़क पर गिर गए ट्रक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया. वहीं तीसरा युवक सड़क के बराबर में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया. दूसरी बाइक पर पीछे आ रहे साथियों ने शोर मचाया.

हादसे की जानकारी फोन से स्वजन और कंट्राेल रूम को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया. जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया. मृतकों के शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भेज दिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया.

बागपत के मोहल्ला देशराज पक्का कस्बा निवासी पांच युवक दो बाइकों से शुक्रवार की रात को हरिद्धार गंगा स्नान के लिए जा रहे थे. जैसे ही वह भलसौना पुल के निकट पहुंचे तो सरधना की ओर से आ रहे सरिया से भरे तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही बाइक पर सवार सोनू 24 पुत्र सहदेव व दिनेश 20 पुत्र राकेश उछल कर सड़क पर गिर गए. ट्रक दाेनों युवकों को कुचलता हुआ निकल गया. जिनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं बाइक पर पीछे बैठा हिमांशु पुत्र मुकेश सड़क के बराबर में गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया.

Share.

Leave A Reply

Exit mobile version